Sunday, March 29, 2020

what stops us to become rich? latest 2020

नमस्कार दोस्तों,
आप सभी के पास अमीर ना बन पाने के बहुत से कारण होंगे जैसे-मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं, मेरे पास पैसे नहीं है, मेरा भाग्य अच्छा नहीं है, मुझे व्यापार की समझ नहीं है, मुझे तकनीकी जानकारी नहीं है 
ऐसे और भी कई कारण है।

लेकिन आप जानकर हैरान होंगे इनमें से कोई भी कारण आपको अमीर बनने से नहीं रोक सकता।
तो आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या कारण है जो हमें अमीर बनने से रोकता है।
तो चलिए ऐसे कुछ कारणों के बारे में बात करते हैं

1.खुद पर भरोसा ना करना 
हां दोस्तों, खुद पर भरोसा ना करना अमीर ना बनने का सबसे बड़ा कारण है, जब तक आपको भरोसा नहीं है कि आप कोई काम कर सकते हैं, तब तक आपका अंतर्मन आपको वह काम नहीं करने देगा, या आप उस काम को अधूरे में ही छोड़ दोगे, आप रिस्क लेने से डरोगे और कभी भी आप किसी काम को सफलता से नहीं कर पाओगे।
अगर आपको ही अपने ऊपर भरोसा नहीं है तो आप अपने ग्राहक को कैसे विश्वास दिला पाओगे की आपका व्यापार भरोसा करने लायक है।

तो जब भी आप कोई काम करे अपने ऊपर भरोसा जरूर रखें फिर चाहें आप सफल हो या असफल।
सफल हुए तो जीत आपकी होगी और असफल हुए तो कुछ नया सीखोगे।
लेकिन हार किसी भी हाल में नहीं होगी।
"या तो हम जीतते है, या फिर हम सीखते है, हम कभी हारते नहीं"

2. समय के साथ ना बदलना
पुराने तरीकों से नई चीजें करने की कोशिश करते हैं, तब हमें जबरजस्त असफलता मिलती है, फिर हम अपनी किस्मत को दोष देते है। 
हमें समझना होगा ये सूचना का दौर है था जिसके पास ज्यादा जानकारी है, ज्यादा समझ है और जो ज्यादा सूझबूझ से काम लेता है वो ज्यादा ओर जल्दी सफल बनता है।
अगर आपके पास जानकारी है तो आप गिनाचुना रिस्क लेंगे जो आपको अमीर बनाएगा , लेकिन अगर आपके पास जानकारी नहीं है तो आप ऐसे रास्ते पर जा रहे है, जहां से बाहर आने का रास्ता आपको नहीं पता, जो आपको गारीबी की तरफ धकेल देगा।
अगर आपके पास जानकारी है तो आपको एक रुपए को करोड़ों में बदलने डर नहीं लगेगी। ओर अगर नहीं है तो आपको हमेशा ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
"अगर आप मशीन जमाने में अपने हाथ का प्रयोग करेंगे तो आप बहुत पीछे रह जाएंगे"

3.अपने दिमाग को प्रशिक्षित ना करना।
भगवान ने में सबसे शक्तिशाली चीज दी है जो है हमारा दिमाग।
अगर हम इसे ठीक से प्रशिक्षित करते हैं, तो यह हमें लाखों करोड़ों कमा कर दे सकता है और अगर हम इसे प्रशिक्षित नहीं करते तो जहां हम है,  वही रहेंगे।
तो अगर हम चाहते हैं कि हम अमीर बने, तो हमें अपने दिमाग को वो सब सिखाना होगा जो अमीर लोगो को आता है जैसे - sales & marketing, good communication skills, accounting, finance & laws।

"It is not gambling if you know what you are doing, it is gambling if you are just throwing money  into a deal and praying"



अगर आपने अपने दिमाग को प्रशिक्षित किया है तो आप अपने आसपास किसी भी अच्छे मौके को पहचान सकते हैं, 
क्योंकि अच्छे मौके भगवान हमारे पास भेजते तो हैं, लेकिन उन्हें पहचानने के लिए हमारे पास एक बहुत ही प्रशिक्षित दिमाग होना चाहिए।

"Great opportunities are not seen with your eyes. They are seen with your mind if it is trained well"

तो दोस्तों, अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हो इस आर्टिकल को शेयर करें , ताकि ये किसी और की मदद भी कर सकें जिससे आपको दुआएं जरूर मिलेंगी और अमीर बनने के लिए दुआएं तो बहुत जरूरी हैं।
अगर आपके कोई भी सुझाव है, या किसी भी तरह के प्रशन हैं तो हमें कमेंट में लिखकर जरूर बताएं हमें बहुत अच्छा लगेगा।
धन्यवाद




Wednesday, March 25, 2020

🤯😳गरीब, गरीब ही क्यों रह जाता है ?🤕 ये है कुछ खास वजह!😳😳🤯

दोस्तों आप लोगों ने सुना ही होगा की अमीर, अमीर बनते जा रहा है, और गरीब, गरीब बनता जा रहा है। लेकिन कोई यह बात नहीं करता कि ऐसा क्यों हो रहा है।
और सच ये है, कि किसी को पता ही नहीं है कि ऐसा क्यों हो रहा है।
दोस्तों आज हम आपको बताएंगे, की अमीर के अमीर और गरीब के गरीब रहने के पीछे उनकी सोच का सबसे बड़ा हाथ कैसे है?
और आप भी इस आर्टिकल को पढ कर अपनी सोच को अमीर लोगों की तरह बना सकते है।

1. गरीब = ये लोग तनख्वाह मिलते ही सबसे पहले फालतू खर्चों की सोचते है, जैसे बाहर घूमना, अपने लिए फालतू सामान कि खरीदारी करना । 
और आखरी में बचे हुए पैसे को बचाने की कोशिश करते हैं।

अमीर = ये लोग तनख्वाह मिलते ही सबसे पहले अपने पैसे म्यूच्यूअल फंड्स, स्टॉक मार्केट और कुछ अन्य तरह की सेविंग में इन्वेस्ट करते हैं।
कुछ पैसों से जो जरूरी है उस सामान को खरीदते हैं।
और आखरी में बचे हुए पैसों से ऐश करते हैं।

"तो आपने देखा कि किस तरह अमीर जो काम सबसे आखरी में करते हैं वही काम गरीब सबसे पहले करते हैं।"

2. गरीब = यह लोग अमीर दिखने के लिए महंगे कपड़े, ज्वेलरी, महंगे मोबाइल्स, लग्ज़री कार, महंगे पर्स, मंहगी घड़ी और अन्य लग्ज़री आइटम्स खरीदते है। और सोचते हैं कि अमीर हैं।
"लेकिन असलियत में ये ऐसा करके अपने आपको भारी कर्ज में डूबा लेते है "
आपको भी अपने आसपास ऐसे बहुत लोग मिल जाएंगे।

अमीर = ये लोग पहले अपने व्यापार और निवेश (investment) को प्राथमिकता देते है।
"और उससे अगर ये कोई मुनाफा कमाते है तो उस पैसा ये लोग अपने लिए लग्ज़री आइटम्स खरीदते है "


"तो आप लोगों ने देखा किस तरह से गरीब लोग अपने खून और पसीने की कमाई को फालतू के लग्ज़री आइटम खरीद कर बर्बाद करते हैं ।
और गरीब के गरीब बने रहते हैं "

"वहीं दूसरी ओर अमीर, अमीर इसलिए बनते हैं क्योंकि वह अपने खून और पसीने से कमाए हुए पैसे की कीमत जानते हैं और उस पैसे को सही जगह निवेश (invest) करते  हैं, ना की अपने आप को अमीर जताने के लिए फालतू पैसे को खर्च करते हैं "

अगर आपको टिप्स पसंद आए हो इस आर्टिकल को शेयर करें , ताकि आप किसी और की मदद भी कर सकें जिससे आपको दुआएं जरूर मिलेंगी और अमीर बनने के लिए दुआएं तो बहुत जरूरी हैं।
अगर आपके कोई भी सुझाव है, या किसी भी तरह के प्रशन हैं तो हमें कमेंट में लिखकर जरूर बताएं हमें बहुत अच्छा लगेगा।
धन्यवाद।







Saturday, March 14, 2020

😇Solve All Money Problems In Just 4 Steps👌👌

हमें पैसे से संबंधित तंगी सिर्फ दो वक्त आती है

1. रिटायरमेंट के बाद जब हम नहीं कमा रहे होते या
2. जब हम कमा रहे होते हैं लेकिन खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं।
तो दोस्तों इन सभी समस्याओं का हल हम आपको 4 स्टेप्स में बताने वाले हैं तो जानने के लिए पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ें।

1. कब रिटायर होना चाहिए?
रिटायर होने का मतलब यह नहीं है कि आप काम नहीं कर सकते या आप शारीरिक रूप से काम करने लायक नहीं रहे। बल्कि रिटायर होने का मतलब है आपका पैसा आपके लिए काम कर रहा है और आपको काम करने की जरूरत नहीं है अब घर पर बैठे हैं फिर भी आपका पैसा आपको पैसा कमा कर दे रहा है
यह बिल्कुल इस की तरह है जैसे आप एक छोटे से पौधे को पूरी जिंदगीभर पानी देते हैं और उसका ध्यान रखते हैं, लेकिन जब वह बड़ा हो जाता है तो उसका ध्यान रखने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि उसकी जड़ें लंबी और गहरी हो गई हैं और अब वह आपको छाया, मीठे फल बिना किसी रखरखाव के आपको और आपकी आने वाली पीढ़ियों को जिंदगी भर देता रहेगा।
अगर आपको ऊंची बिल्डिंग बनानी है तो नींव भी उतनी ही गहरी खोदनी पड़ेगी।
ठीक उसी तरीके से आपको आपकी रिटायरमेंट जितनी आरामदायक चाहिए आपको शुरुआत में उतनी ही मेहनत करनी पड़ेगी।

2. कैसे पैसे बचाने है?
इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना कमा रहे हैं फर्क इस बात से पड़ता है कि आप कितना बचा रहे हैं।
जब बात बचत करने की आती है तो आपको फाइनेंसियल नॉलेज होना बहुत जरूरी है।
और बचत करने का मतलब यह नहीं है कि आप जो भी कमाते हैं उसका कुछ भाग बैंक में जमा करके रख दें।
बल्कि जो भी हम बचाते हैं उन पैसों से हमें अपने लिए कुछ ऐसैट्स (assest) इकट्ठा करने हैं
("Assets का मतलब है कोई भी चीज जो हमें बिना किसी मेहनत के पैसा कमा कर दे " जैसे: giving house on a rent, make videos on YouTube, writing a book & earn money in the form of yearly royalty & many more)
और liabilities पर कम से कम खर्च करना है
( " liabilities = कोई भी चीज जो हमारी जेब से पैसे खर्च कर आ रही है " जैसे : Netflix, Amazon prime video, credit cards etc.)

तो आपको करना ही है कि जब दिया पैसा खर्च करें तो अपने आप से 2 सवाल करें
1. क्या सच में आपको इस चीज की जरूरत है?
2. क्या आप हर महीने इतने ज्यादा पैसे किस्तों में दे सकते हैं?

और कोशिश करें कोई भी चीज खरीदने जाए तो उसे off season मैं खरीदें।
जैसे सर्दियों के कपड़े सर्दियां खत्म होने पर खरीदें।
गर्मियों के कपड़े गर्मियां खत्म होने पर क्योंकि ऐसे टाइम पर हर जगह उन कपड़ों पर sale चल रही होती है, जहां कपड़े आपको सस्ते मिल जाते हैं।

कोशिश करें पूरे महीने भर के सामान एक साथ  खरीदें ताकि आप उस पर डिस्काउंट का फायदा उठा सकें और अपने पैसे बचा सकें।

3.अमीरों से सीखें ।
अगर आपको पैसों की तंगी को दूर करना है तो कुछ बातें आपको अमीरों से सीखनी पड़ेगी।

  • अमीर वो नहीं बनता जो स्कूल और कॉलेजों में सीखता है कि कैसे एक अच्छी कंपनी में जॉब ली जाए, बल्कि अमीर तो वह बनता है जो स्कूल और कॉलेजों के बाहर सीखता है कि एक अच्छी कंपनी कैसे बनाई जाए।
  • अमीर वह नहीं बनता जो जिंदगी भर मेहनत करता है और समझता है जो वह कर रहा है और कोई नहीं कर सकता, बल्कि अमीर वह बनता है जो अपने से ज्यादा काबिल इंसान को काम पर रखता है और खुद कुछ नया काम शुरू करता है
  • अमीर लोग अपने assets को बढ़ाते हैं और गरीब लोग liabilities इकट्ठा करते हैं और सोचते हैं कि वह assets इकट्ठा कर रहे हैं।

4.समझें कि आप किसके लिए काम कर रहे है?
हमें लगता है कि हम जितना मेहनत करेंगे उतना ही हम ज्यादा कमा पाएंगे लेकिन कभी आपने सोचा है कि आप जितना मेहनत करते हैं वह सारी मेहनत आप खुद के लिए नहीं बल्कि किसी और के लिए कर रहे हैं आइए जरा समझते हैं
  • जब आप ज्यादा मेहनत करते हैं तो आप अपने आप को नहीं बल्कि आपकी कंपनी को, आपकी कंपनी के शेयर होल्डर्स को और आपके बॉस को अमीर बना रहे हैं
  • जब आप और मेहनत करते हैं तो आपकी सैलरी तो बढ़ती है लेकिन इस पर लगने वाला टैक्स भी बढ़ जाते है। और कहीं ना कहीं अपनी सरकार को भी अमीर बना रहे हैं।
  • और जब आप और भी ज्यादा मेहनत करने लग जाते हैं तो आपके खर्चे भी बढ़ने लग जाते हैं और फिर कर्ज बढ़ने लग जाता है और क्रेडिट कार्ड के bills भी बढ़ने लग जाते हैं, और इस तरीके से आप अपने बैंक को अमीर बना रहे हैं।

तो जब भी आप मेहनत करें तो यह जरूर सोचे कि वह मेहनत आप को अमीर बना रही है या किसी और को ?

तो दोस्तों इन 4 टिप्स का उपयोग करके पैसे से संबंधित किसी भी समस्या से दूर रह सकते हैं।

अगर आपको चारों टिप्स पसंद आए हो इस आर्टिकल को शेयर करें , ताकि या किसी और की मदद भी कर सकें जिससे आपको दुआएं जरूर मिलेंगे और अमीर बनने के लिए दुआएं तो बहुत जरूरी हैं।
अगर आपके कोई भी सुझाव है, या किसी भी तरह के प्रशन हैं तो हमें कमेंट में लिखकर जरूर बताएं हमें बहुत अच्छा लगेगा।
धन्यवाद



Monday, March 9, 2020

❌अगर आप भी कर रहे हैं ये गलतियां?❌तो रहेंगे हमेशा गरीब 😰


अक्सर आम आदमी को यह कहते हुए पाया जाता है कि गरीब, गरीब होते जा रहे हैं और अमीर, अमीर होते जा रहे हैं। पर कहीं ना कहीं अनजाने में एक गरीब अपनी गरीबी का जिम्मेदार खुद होता है। कड़वा है लेकिन सच है और इसका बहुत बड़ा कारण लोगों को फाइनेंशियल नॉलज का ज्ञान ना होना है। तो अमीरी और गरीबी के बीच की खाई को भरने के लिए आज हम आपसे कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि दो इंसानों की अलग-अलग सोच किस तरह उन्हें अमीर और गरीब बनाती है।

1. पैसे को काम पर लगाना
गरीब: गरीब और मध्यम वर्ग के लोग पैसे के लिए दिन रात नौकरी करते हैं। 
अमीर: अमीर लोगों के पैसे उनके लिए काम करते हैं
बात समझने वाली है और बहुत गहरी है।

2. कभी हार ना मानना
गरीब: जिंदगी में चारों तरफ परेशानियां और तकलीफें है, गरीब लोग इन परेशानियों और तकलीफों से हार मानकर अपने आप को कमजोर समझ लेते हैं और जिंदगी भर नौकरी करते रहते हैं। और यह सोच लेते हैं उनकी किस्मत में यही लिखा है। नौकरी करना और दूसरों की गुलामी करना।

अमीर: दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे होते हैं जो परेशानियों और तकलीफों में मौकों को तलाशते हैं, उसे कभी हार नहीं मानते, बल्कि वह उन परेशानियों से सीखते हैं और आगे बढ़ते चले जाते हैं, और ऐसे ही लोग अमीर बनते हैं।
3. दूसरों को कोसना
गरीब: यह लोग अपनी नौकरी से कभी संतुष्ट नहीं होते
हमेशा अपनी तनख्वाह बढ़ने का इंतजार करते हैं और तनख्वाह न बढ़ने पर दूसरी नौकरी तलाशने लगते हैं। 
अपनी नौकरी में कमियां निकालते हैं 
और कभी कभी तो अपनी नौकरी को ही परेशानी समझने लगते हैं। 
अपने परिवार के लोगों को कोसते हैं कि वह उनके लिए मनहूस है।
अमीर: यह लोग ऐसा नहीं करते, किसी भी समस्या की जड़ ये खुद को मानते हैं । क्योंकि इन्हें पता होता है कि अगर समस्या इनके अंदर है तो यह सुधार सकते हैं लेकिन समस्या इनकी नौकरी में है तो यह उसे नहीं सुधार सकते हैं। यह सोचना ज्यादा बेहतर है कि हमारी समस्या की जड़ हम खुद हैं।
4.Risk taking power
गरीब: जब पैसे की बात आती है तो ये लोग बहुत डरे हुए होते है, ये पैसे को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते 
ये सोचते है कि अगर इन्होंने कोई रिस्क लिया और पैसा डूब गया तो ये पूरी जमा पूंजी गवा बैठेंगे और  ये बर्बाद हो जाएंगे ।
यही डर इन्हें कभी अमीर बनने नहीं देता। और पूरी लाइफ इन्हें दो चीजें कंट्रोल करती है। डर और लालच।

अमीर: ये रिस्क लेने से कभी नहीं डरते क्योंकि ये डर और लालच जैसी भावनाओं को अपने कंट्रोल में रखते है।

5.नौकरी के मायने
गरीब: ये लोग बहुत से डर के चलते अपनी नौकरी से बंधे रहते है। जैसे कि
अपने कर्जो को न चुका पाने का डर 
नौकरी से निकाले जाने का डर
तंगी का डर 
सब कुछ ख़तम होने का दर
और इस तरह ये लोग पैसों के गुलाम बन जाते है। 
और धीरे धीरे ये लोग अपने आप से और दूसरों  से खफा रहने लग जाते है।
और इन सब को उनके अंदर की सिर्फ दो चीजें ही कंट्रोल कर रही है - डर और लालच

अमीर: ये लोग सोचते है, जो प्रॉब्लम्स लंबे समय तक चलने वाली है जॉब सिर्फ उनका एक छोटे समय के लिए समाधान है।(A job is really a short term solution to a long term problems).
वो लोग पैसों के लिए काम नहीं करते। वो सीखने के लिए काम करते है। और आगे बढ़ते रहते है । जब जब उनकी तनख्वाह बड़ती है तो वो अपने खर्चे घटाकर उन पैसों को ऐसी जगह लगाते है जहां से वो बिना काम किए कमा सके।


तो देखा आप लोगो ने कि किस तरह एक अलग सोच आपको अमीर बनाती है।

अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करे सभी को ।
ताकि आप उनकी जिंदगी को भी बदल सके।

"और किसी भी तरह की समस्या हो तो हमे comment में लिखकर जरूर बताए"

ऐसे ही और टिप्स के लिए इस ब्लॉग को suscribe करें।
धन्यवाद्।




Friday, March 6, 2020

जॉब की सच्चाई को जानकर आप अभी अपनी जॉब छोड़ देंगे।

अगर आप भी सभी लोगों की तरह अच्छी जॉब ढूंढ रहे हैं और सोच रहे हैं कि एक अच्छी जॉब पाते ही आपकी सारी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
तो जो मैं आप लोगों को बताने जा रहा हूं वह सच जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
सूचना और इंटरनेट के जमाने में करोड़ों लोग 25 से 30 साल की उम्र में करोड़पति बनते जा रहे हैं। और यह कैसे हो रहा है चलिए यह जानते हैं।

कुछ लोग अपनी इमैजिनेशन का यूज़ करके कुछ एप्स बनाते हैं जिससे वह दूसरे लोगों की किसी ना किसी समस्या को हल कर देते हैं, उन्हें किसी न किसी प्रकार की सहायता देकर उनका जीवन आसान बना रहे है।
1.जैसे ओला ने टैक्सी और उनके जरूरतमंद लोगों को मिलवाने में हेल्प की।
2.फेसबुक ने लोगों के अकेलेपन और उनकी तन्हाई को दूर किया।
3.Swiggy और ZOMATO जैसी ऐप्स ने खाने की शौकीन लोगों को घर बैठे पूरे शहर के सबसे स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद दिलाया।
4.OYO ने महंगे होटलों और सस्ते होटलों में खराब सर्विस से परेशान लोगों को कम दामों पर अच्छे होटल्स उपलब्ध कराएं
और ऐसे बहुत से उदाहरण है


और इस तरह से लोगों ने अपनी इमैजिनेशन का यूज करके बिना किसी किसी कंपनी में जॉब किए ,खुद लोगों को जॉब दिए और आज वो लोग करोड़पति हैं
और साथियों जिस जॉब को आप तलाश कर रहे हैं आने वाले टाइम पर वह सभी जॉब्स रोबोट्स या किसी न किसी टेक्नालॉजी की जरिए खत्म कर दी जाएंगी।
और इसमें हैरान होने वाली बात बिल्कुल भी नहीं है कि जल्द ही आप अपनी जॉब से भी निकाल दिए जाएंगे। 
तो अगर आप कहीं जॉब कर रहे हैं तो ऊपर लिखी  बातों पर ध्यान जरूर दे।
अगर आपके पास भी कोई ऐसा आईडिया है जिसके जरिए आप अपने आसपास के लोगों की किसी समस्या को हल कर सकते हैं और उसके जरिए एक बड़ा व्यापार खड़ा कर सकते हैं तो जरूर कीजिए क्या पता आप ही इस देश के अगले करोड़पति हो ।

अगर पोस्ट अच्छी लगी हुई हो तो और लोगों तक भी से पहुंचाएं क्या पता यह पोस्ट किसी के काम आ जाए ।
और हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें ताकि आप ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य में बिल्कुल भी मिस ना करें धन्यवाद

what stops us to become rich? latest 2020

नमस्कार दोस्तों, आप सभी के पास अमीर ना बन पाने के बहुत से कारण होंगे जैसे-मैं पढ़ा लिखा नहीं हूं, मेरे पास पैसे नहीं है, मेरा भा...